नोडल कॉलेज में सेवा सेतु अभियान के तहत गाँव की बेटी योजना का विशेष कैंप आयोजित

सागर।मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में गाँव की बेटी योजना के हितग्राही पंजीयन एवं मार्गदर्शन हेतु विशेष कैंप का सफल आयोजन किया गया कैंप का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ अंतिम छात्रा तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है उन्होंने कहा कि गाँव की बेटी योजना से मिलने वाली वित्तीय सहायता ग्रामीण छात्राओं के शैक्षणिक सशक्तीकरण और उच्च शिक्षा की राह को आसान बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है
आयोजित कैंप में महाविद्यालय की ग्रामीण अंचल से आने वाली 120 पात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपना पंजीयन कराया और योजना का लाभ सुनिश्चित किया इस दौरान हेल्पडेस्क के माध्यम से पोर्टल पर आवेदन तथा पंजीयन प्रक्रिया के दौरान आने वाली विभिन्न तकनीकी व प्रक्रियात्मक समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान कर छात्राओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया योजना का लाभ प्राप्त कर छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि योजना के तहत मिलने वाली ₹5,000 की वार्षिक प्रोत्साहन राशि उनकी पढ़ाई अध्ययन सामग्री के क्रय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अत्यंत मददगार साबित हो रही है छात्राओं ने इस जनकल्याणकारी योजना को अपनी शैक्षणिक प्रगति में अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल निर्देशन में आयोजित इस सेवा सेतु कैंप का मुख्य ध्येय छात्रवृत्ति योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाना और पोर्टल संबंधी तकनीकी बाधाओं को दूर कर छात्राओं को राहत प्रदान करना है इस अवसर पर गाँव की बेटी योजना की संयोजक डॉ. संगीता मुखर्जी, समिति सदस्य डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. अभिलाषा जैन,संतोष कुमार भगत  खूब सिंह लोधी, श्रीमती मिती तिवारी, श्रीमती मीना चौहान, कु. साक्षी पाण्डेय, कु. रीता अहिरवार सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments