आबकारी विभाग के समस्त दल द्वारा विगत कई दिनों से जिले में अवैध मदिरा के निर्माण संग्रहण परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सतत गश्त

सागर। सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडे के निर्देशानुसार आबकारी विभाग के समस्त दल द्वारा विगत कई दिनों से जिले में अवैध मदिरा के निर्माण संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सतत गश्त निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है विशेष रूप से दिनांक 02.10.2026 के शुष्क दिवस को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरतते हुए सघन गश्त एवं तलाशी कार्रवाई की गई दिनांक 01.10.2026 की रात्रि में जिले की समस्त मदिरा दुकानों को नियमानुसार बंद कराया गया तथा रात्रि में सतत गश्त एवं निगरानी रखी गई दिनांक 02.10.2026 को समस्त मदिरा दुकानों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में गश्त कार्यवाही की गयी नरयावली क्षेत्र में तलाशी दौरान म प्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) तहत आरोपी अंकित राय के विरुद्ध प्रकरण कायम कर 6.48 ब ली देशी विदेशी मदिरा जप्त कर विवेचना में लिया गया  इसी प्रकार पटकुई क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36-A के तहत अवैध मदिरापान के विरुद्ध पुष्पेंद्र पटेल के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध स्थलों पर सतत निगरानी रखते हुए लगातार तलाशी कार्रवाई की गई शहरी क्षेत्र में काकागंज, राजीव नगर, पूर्वायाऊ धर्मश्री, सुभाष नगर, गुरु गोबिंद वार्ड, कटरा, तिलकगंज स्टेशन रोड, मकरोनिया रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस बहेरिया एवं कर्रापुर सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्त एवं निगरानी की गई इसके अतिरिक्त GPS होटल, कक्कू दा ढाबा, अपना ढाबा सहित विभिन्न ढाबों एवं संभावित स्थलों की भी सतत निगरानी एवं जांच की गई दिनांक 06.09.2026 से 02.10.2026 तक आबकारी  विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 49 के तहत कुल 54 प्रकरण कायम किए गए जिनमें 1945.21 ब ली अवैध मदिरा जिसकी अनुमानित कीमत रु 2617927 है बरामद की गई कार्यवाही निरन्तर जारी है।

Post a Comment

0 Comments