सागर। आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत बनाने पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास बढ़ाने तथा अपराधों की रोकथाम में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में निरंतर जन चौपाल अभियान चलाया जा रहा है पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में जिले के थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं बीट प्रभारी गांवों मोहल्लों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद कर रहे हैं जन चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारी नागरिकों की समस्याएं शिकायतें एवं सुझाव सुन रहे हैं साथ ही क्षेत्र की कानून-व्यवस्था महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, घरेलू एवं सामाजिक विवादों तथा अपराधों की रोकथाम से जुड़े विषयों पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है पुलिस द्वारा नागरिकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की जानकारी समय पर पुलिस को दें, ताकि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके जन चौपाल के माध्यम से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन, मादक पदार्थों के कारोबार, जुआ-सट्टा तथा अन्य अवैध गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है युवाओं को नशे से दूर रहने तथा परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है अवैध शराब संबंधी सूचना हेल्पलाइन: 7701055235 इस नंबर पर अवैध शराब से संबंधित सूचना दी जा सकती है सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी जन चौपाल का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना ही नहीं बल्कि नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क स्थापित करना, स्थानीय परिस्थितियों को समझना और जनसहयोग से अपराधों की रोकथाम को प्रभावी बनाना है सागर पुलिस द्वारा नागरिकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि सुरक्षित समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।
0 Comments