सागर।थाना कैंट अंतर्गत कुड़ारी गांव के रहने वाले वृद्ध रामेश्वर प्रसाद अहिरवार पिता बाबूलाल अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच शराब माफियाओं द्वारा जबरन अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाने और मारपीट करने की मंगलवार को एस पी से शिकायत की है आवेदन में वृद्ध रामेश्वर ने बताया कि सदर निवासी बिहारी रजक और ग्यागंज निवासी किस्सू पटेल सहित 4 लोग वृद्ध के खेत पर आए और अवैध शराब की बिक्री का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी वहीं मारपीट के दौरान झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे डाली जबकि पीड़ित का कहना है कि वह इस तरह के कोई काम नहीं करता है जबकि वृद्ध ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसकी मोटरसाइकल,झटका मशीन बैटरी और बोर्ड सहित अन्य सामान उठा कर ले गए है अब मामले की पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
0 Comments