ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे 6 आरोपी गिरफ्तार ₹2,700 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त

सागर। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया पुलिस टीम ने गेडांजी की कुलिया बड़ा बाजार मोहननगर वार्ड में दबिश दी जहां कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे पुलिस को देखकर आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से ₹2,700 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए थाना मोतीनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Post a Comment

0 Comments