मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मकरोनिया में खण्डस्तरीय शिविर आयोजित

सागर।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत 18 सितंबर 2025 को नगर पालिका मकरोनिया के बजरिया हाट बाजार में खण्डस्तरीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया शिविर के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने व्यक्तिगत रूप से आवेदकों की समस्याएं सुनीं एवं मौके पर ही उपस्थितअधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जन विश्वास शिविर में ग्राम गंभीरिया के परिवारों ने शिकायत की थी कि आवेदन देने के बाद भी उन्हें धारणाधिकार योजना का लाभ नहीं मिला शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती पाल के निर्देश पर जांच की गई प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर पटवारी राशिद खान हल्का नंबर 16/76, तहसील सागर नगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मकरोनिया नगर पालिका तीव्र गति से विकास कर रहा है यहां निवेश बढ़ रहा है जन समस्या न हो और जनसंख्या के दबाव को देखते हुए अधिकारी अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही लगातार करते रहें उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो वहां पेयजल की व्यवस्था की जा रही है एएलपी योजना के अनुसार भूमि के पट्टा संबंधी समस्याओं का निरीक्षण किया जाएगा मकरोनिया नगर पालिका में 40 करोड़ रूपए की सड़कें स्वीकृत हैं जिनका निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा एवं मकरोनिया-बंडा रोड पर फ्लाई ओवर का निर्माण शीघ्र आरम्भ होगा मकरोनिया-बंडा रोड पर ट्रैफिक और जाम की स्थिति का समाधान किया जाएगा नरयावली का विकास हम सब का प्राथमिक उद्देश्य है कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जन विश्वास अभियान शासन की जनकल्याणकारी मंशा को दर्शाता है शिविर का उद्देश्य योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है शासन की मंशा है कि आवेदक और अधिकारी एक ही स्थान पर रहें जिससे समस्याओं का तुरंत अथवा समय सीमा में निराकरण हो सके जिस हेतु यह जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंनेे कहा कि भूमि पट्टों और आवास योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्य किया जाएगा
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि मकरोनिया में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मकरोनिया के नगरीय क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से नागरिकों ने भाग लिया शिविर में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पट्टा वितरण से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिनके सर्वे उपरांत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाएगा तथा अन्य समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉल पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिविर में आए नागरिकों से उनकी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन भरवाए गए और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया शिविर में मकरोनिया नगर पालिका के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार,उपाध्यक्ष,पार्षदगण,स्थनीय जनप्रतिनिधि समस्त विभागीय अधिकारी सहित बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।  

Post a Comment

0 Comments