अवैध उत्खनन और बे लगाम ट्रैक्टरों के निकलने से स्कूली बच्चे हो रहे परेशान

सागर।अवैध उत्खनन और बे लगाम ट्रैक्टरों से परेशान स्कूली छात्र और ग्रामीणों ने रोके टैक्टर ट्राली सागर की नरयावली विधानसभा के ललक पाटन के यहां से अवैध मिट्टी का खनन निरंतर चालू होने के कारण चार ग्राम के रहवासी परेशान हो रहे हैं और इन टैक्टर ट्राली के आनेजाने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं को भी दिक्कतों का सामना इन टैक्टर ट्राली के शोर के कारण इनकी पढ़ाई प्रभावित होती है 

पथरिया हाट बड़े मोगरा वन गुवा पथरिया ये चारों ग्राम इन अवैध उत्खनन में लगे टैक्टर ट्राली से परेशान है ऐसा नहीं है कि इन ग्रामीणों इसकी शिकायत नहीं की काई दफा करने और खनिज विभाग की मिलीभगत से ये अवैध उत्खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है जब हमने स्कूल के छात्रों से बात की तो बताया है कि इनके शोर के कारण हम सभी की पढ़ाई लिखाई प्रभावित होती है और इनकी तेज रफ्तार से हमेशा अनहोनी का डर बना रहता है बता दे कि खनिज विभाग ने कुछ ही टेक्टरों को अनुमति दी है लेकिन इन चारों ग्राम में दिनभर 500 के ऊपर टैक्टर ट्राली का निकलना होता जब ग्रामीण राम जी पटेल ने बताया कि हम लोग शिकायत कर के थक चुके हैं लेकिन खनिज विभाग की काली कमाई के कारण कई वर्षों से इन अवैध उत्खनन में लगे टैक्टर ट्राली पर कोई कार्यवाही नहीं हुई अगर अब जल्द कोई कार्यवाही नहीं होती तो हम सभी चारों ग्राम के रहवासी उग्र प्रदर्शन करने विवश होंगे।

Post a Comment

0 Comments