आदिवासी सरकारी हॉस्टल की 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म

सागर।आदिवासी सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है आरोपी जान से मारने की धमकी देकर करीब 2 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां चेकअप के बाद उसके तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला मामला जिले के खुरई के आदिवासी सरकारी हॉस्टल का है छात्रा भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती है कोहेफिजा थाने में जीरो पर कायमी कर केस डायरी खुरई भेजी गई है छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मूलतः विदिशा जिले के गंजबासौदा के एक गांव की रहने वाली है हॉस्टल में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही है यहां पिछले दो साल से रह रही है पीड़िता ने कहा अल्ताफ नाम का युवक हॉस्टल में सब्जी देने आता था सितंबर 2025 में वह जबरदस्ती छात्रा के कमरे में घुस आया दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ रेप किया विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी डरी सहमी छात्रा ने इस बारे में किसी को नहीं बताया इसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिलता वह दुष्कर्म करता रहा शनिवार को छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो उसने वार्डन और चौकीदार को बताया वार्डन ने छात्रा के माता-पिता को बुलाया परिजन उसे 1 फरवरी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले गए जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने तीन महीने का गर्भ बताया इसके बाद कोहेफिजा थाना पुलिस को सूचना दी गई खुरई थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वही आरोपी पेशे से ऑटो चालक है हॉस्टल में सब्जी देने का काम करता था वही मामले में आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments