सागर। भारतीय जनता पार्टी सदर केंट मंडल द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा एवं आशीर्वाद के दीप उत्सव के रूप में मनाया गया इस अवसर पर कबुलापुल अटल पार्क सहित मंडल के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही शामिल हुए हितग्राहियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से गरीब वंचित एवं दीन-दुखियों के जीवन में जो रोशनी आई है उसी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने आशीर्वाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद दिया भाजपा सदर केंट मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा जनकल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ मनाया गया बूथ स्तर पर आयोजित दीप उत्सव में कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों में विशेष उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुन्दर मिश्रा हरिओम केसरवानी बलवंत सिंह राठौर विक्रम मौर्य विनोद गुरु पंकज मुखारया रामप्रसाद विश्वकर्मा शेखर चौधरी विमल यादव गनेश केसरवानी रविंद्र अवस्थी आनंद केसरवानी सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मातृशक्ति उपस्थित रही।
0 Comments