कलेक्टर ने किया मकरोनिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

सागर। 18 सितंबर 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मकरोनिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं दवाइयों के स्टॉक और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों एवं ऑपरेशन थियेटर को 15 दिवस के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए साथ ही एएनसी विंग में मिली लापरवाही पर स्टाफ नर्स एवं गायनेकोलॉजिस्ट को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
कलेक्टर श्रीमती पाल ने दवाई स्टॉक की जानकारी लेते हुए संबंधित पंजी का अवलोकन किया उन्होंने अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की कलेक्टर ने उपस्थित स्टाफ एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की समुचित उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहे ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इस दौरान सीएमएचओ डॉ. देवेश पटैरिया सहित स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सिविल अस्पताल में उपस्थित माताओं एवं मरीजों से चर्चा की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली उन्होंने स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिल रही उपचार एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा मरीजों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments