सागर।बाल श्रम रोकने हर संभव प्रयास करें एवं सभी विभाग आपस में समन्वय के साथ कार्य कर जिले में पूर्ण रूप से बाल श्रम पर प्रतिबंध लगाएं उक्त निर्देश अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स समिति जिला सागर की जिला स्तरीय बैठक में दिए इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रींमति किरण शर्मा श्रीमती ज्योति पांडे सहित सभी सम्मिलित विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे
बैठक में समिति के सभी सदस्य विभागों के दायित्वों और उनके सहयोग को लेकर चर्चा की गई बालश्रम को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने एवं कार्यशाला के आयोजन के निर्देश दिए गए बाल एवं किशोर श्रमिकों के पुनर्वास हेतु आवश्यक प्रयासों को रेखांकित किया गया अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने टास्क फ़ोर्स समिति के सदस्यों को निर्देशित किया की नियमित रूप से संस्थानों का निरिक्षण किया जाये एवं प्रवर्तन सम्बन्धी कार्यवाही सुनिचित की जाए जिला श्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति पाण्डेय द्वारा अधिनियम के प्रावधानो की विस्तृत जानकारी प्रदाय की गईं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रींमति किरण शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया की बाल श्रमिक से सम्बंधित किसी भी समस्या हेतु सीडब्ल्यूसी से संपर्क किया जा सकता है विशेष किशोर इकाई से श्रीमती ज्योति तिवारी, सामाजिक न्याय विभाग से डीएस यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महिला बाल विकास शिक्षा विभाग तकनीकी शिक्षा विभाग चाइल्ड लाइन युवा विकास मण्डल आदि उपस्थित रहे।
0 Comments