सागर।थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत घटनास्थल फरियादी का निवास गुलाब कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की गंभीर घटना में गोपालगंज पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है
फरियादी कृष्ण कुमार दुबे की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया किआरोपियों द्वारा फरियादी के घर में अवैध रूप से प्रवेश कर मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई विवेचना के दौरान घटना में संलिप्त जित्तू उर्फ जितेन्द्र यादव, निवासी बीएमसी के सामने, सागर, को चिन्हित कर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर विधिवत गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
0 Comments