सागर।मकरोनिया थाना क्षेत्र में देर रात नाबालिग युवती के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है आरोपी युवक चाकू की नोक पर घर से युवती को उठा ले गया घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे युवती को ले जाता दिख रहा है जानकारी के अनुसार युवती घर पर थी तभी आरोपी पहुंचा और उसे साथ ले जाने लगा परिजनों के विरोध पर उसने चाकू लहराकर धमकाया हमले में एक महिला घायल हो गई इसके बाद आरोपी युवती को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया सूचना पर मकरोनिया पुलिस ने अपहरण व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान गोपालगंज निवासी बिट्टू तोमर के रूप में हुई है मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की मामले में सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि युवती की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है पुलिस ने जल्द युवती को सकुशल बरामद करने का दावा किया है फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।
0 Comments