सागर।पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं गंभीर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के अभियान के तहत थाना बीना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया दिनांक 30 मार्च 2026 को बीना के खिरिया वार्ड में किराए के मकान में रहकर निजी नौकरी करने वाली एक युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ था मर्ग जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि युवती के साथ कार्य करने वाले उमेश चढ़ार ने युवती के नाम पर बैंक से लोन स्वीकृत कराया था जिसका उपयोग स्वयं आरोपी द्वारा किया जा रहा था जबकि उसकी किस्तों का भुगतान युवती कर रही थी बाद में आरोपी ने स्वयं ऋण की किस्तें जमा नहीं कीं तथा युवती को लगातार धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा आरोपी के इस व्यवहार से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया जांच के आधार पर थाना बीना में आरोपी उमेश पिता प्रमोद चढ़ार, उम्र 40 वर्ष, निवासी गणेश वार्ड, बीना के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई घटना के बाद से आरोपी फरार था लगातार तलाश के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बीना पुलिस ने फरार आरोपी उमेश चढ़ार को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया विधिवत कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
0 Comments