मोतीनगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए

सागर।मोतीनगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के करीब पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना क्षेत्र के बागराज-बबलू सेहजाद बेल्डिंग वार्ड में रहने वाले आमिर असद और उबेश अपनी भाभी के साथ हुए विवाद को लेकर दूसरे पक्ष से भिड़ गए आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया इसके जवाब में दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट की गई दोनों तरफ से हुए हमले में करीब पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत और घायलों के बयान के आधार पर पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments