सागर। आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा निष्पक्ष व समान नियमों के तहत चालानी कार्यवाही और यातायात पुलिस की मनमानी के खिलाफ जागरूक नागरिकों एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने पुलिस अधीक्षक एसपी सागर को ज्ञापन सौंपा यह पूरा मामला मप्र शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी शैलेंद्र प्रजापति के साथ यातायात चेकिंग के दौरान हुए कथित अभद्र व्यवहार अवैध चालानी कार्रवाई और पद के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ज्ञापन के अनुसार, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) गेट के सामने चेकिंग के दौरान पदस्थ एएसआई महेश गायकवाड़ एवं यातायात स्टाफ की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं जबरन चाबी निकालना व अभद्रता पुलिस विभाग के सम्मान में स्वयं आगे बढ़कर वाहन साइड में लगाने और पूर्ण सहयोग करने के बावजूद शिक्षक की बाइक की चाबी जबरन निकाल ली गई डिजीलॉकर की अनदेखी केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत डिजिलॉकर (DigiLocker) में ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने के बावजूद उसे अमान्य कर दिया गया अवैध चालान थोपना केवल हेलमेट न होने पर ₹300 के स्थान पर दुर्भावनापूर्वक धारा 130/177 (लाइसेंस न होना) जोड़कर ₹800 का अनुचित चालान काटा गया ई-अटेंडेंस छूटना व वेतन क्षति पुलिस द्वारा अकारण विवाद व अनावश्यक विलंब किए जाने के कारण शिक्षक समय पर कर्तव्य स्थल नहीं पहुंच सके जिससे उनकी 'ई-अटेंडेंस' छूट गई और एक दिन का वेतन कटने की नौबत आई चयनात्मक चेकिंग व धमकी नियमों के अनुसार समान कार्यवाही की मांग करने पर झूठी एफआईआर कराने की धमकी दी गई आरोप है कि मौके से सैकड़ों बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को निकलने दिया गया और चयनात्मक कार्यवाही कर शासकीय राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया प्रमुख मांगें वाहन पर जारी ई-चालान से अवैध रूप से जोड़ी गई धारा 130/177 को तत्काल निरस्त व संशोधित किया जाए ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों व आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए जाएं नियमों की अवहेलना करने अनावश्यक रूप से चाबी छीनने और आम नागरिकों के साथ भी अपराधियों की तरह दुर्व्यवहार करने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जावे ज्ञापन सौंपने के दौरान मप्र शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता जिला अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री सी.बी. सिंह राजपूत, जिला सचिव मनोज जैन,हाकम सिंह भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शालीन सिंह, रूपेश सोनी, दामोदर प्रजापति,हेमंत विश्वकर्मा मिहिरवान ठाकुर,मिहिरवान ठाकुर,महेंद्र प्रजापति मंगलेश विश्वकर्मा,यशपाल यादव,विनोद प्रजापति घनश्याम बाल्मीकि अमित राजपूत,शत्रुघ्न चढ़ार,संजय प्रजापति,दीपक राजे,राहुल कोरी,सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments