उल्दन बांध ओवरफ्लो प्रारंभ मार्ग डूबने पर व्यपवर्तित मार्गों का करें चयन

सागर। 22  अगस्त 2026 बंडा वृहद सिंचाई परियोजना अंतर्गत निर्मित उल्दन बाँध में कल 21/08/2026 की मध्य रात्रि में बारिश के जल का स्तर क्रस्ट लेवल (451 मी.) से अधिक हो जाने के कारण बाँध ओवरफ्लो होना प्रारंभ हो गया है जिसके फलस्वरूप बाँध के पीछे वाला अस्थायी मार्ग एवं सागर धामोनी मार्ग पर ग्राम बहरोल में स्थित पुल पूरी तरह डूब चुका है ज्ञात हो बंडा बांदरी मार्ग एवं नीमोन पिपरिया इल्लाई मार्ग पर स्थित पुल पूर्व में ही डूब चुके है जन सुरक्षा हेतु एवं जल भराव होने से उत्पन्न होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए उक्त मार्गो हेतु व्यपवर्तित मार्गो का उपयोग करे  बंडा बांदरी मार्ग पर स्थित पुल हेतु साजी तिराहा से पड़वार राखसी मड़ैया गोंड बहेरिया साहनी होते हुए बांदरी पहुंच सकते है अथवा साजी तिराहा से पड़वार तिनसुआ सड़ेरी बहेरिया साहनी होते हुए बांदरी पहुंच सकते है नीमोन पिपरिया इल्लाई मार्ग पर स्थित पुल हेतु नीमोन पड़वार राखसी मड़ैया गोंड कुल्ल होते हुए पिपरिया इल्लाई पहुंच सकते है अथवा नीमोन पड़वार तिनसुआ सड़ेरी बहेरिया साहनी कुल्ल होते हुए पिपरिया इल्लाई पहुंच सकते है सागर धामोनी मार्ग पर स्थित पुल हेतु धामोनी टीकमगढ़ से आने वाले राहगीरो द्वारा बहरोल से बांदरी मार्ग का उपयोग कर सागर पहुंचा जा सकता है। 

Post a Comment

0 Comments