सागर।दिनांक 17.08.2026 थाना कैंट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष टीम गठित कर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है
दिनांक 16.08.2026 को थाना कैंट पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड की ओर से फोरलेन होते हुए भैंसा बायपास की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कैंट पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए राठौर बंगला कैंट के पास घेराबंदी की गई पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली विधिवत कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,80,000, तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 ZH 2945, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000, जब्त की गई इस प्रकार थाना कैंट पुलिस ने कार्रवाई में लगभग ₹3.60 लाख का मशरूका जब्त किया है आरोपी सौरभ पिता अमरसिंह अहिरवार, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम तालचिरी, थाना गोपालगंज,प्रिंस पिता राजू अहिरवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी बिल्थरे मोहल्ला, गौरझामर,दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है उल्लेखनीय है कि थाना कैंट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है मात्र दो दिन पहले भी थाना कैंट पुलिस द्वारा 2.22 किलोग्राम गांजा जब्त कर कार्रवाई की गई थी।
0 Comments