सागर। 13 अगस्त 2026 को प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है इसी सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एसडीएम के साथ विभिन्न ग्रामों का दौरा कर एयरपोर्ट के लिए संभावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम के साथ सिरोजा चितौरा एवं मोकलपुर क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया इस दौरान उन्होंने नक्शे और खसरे के आधार पर उपलब्ध शासकीय व अन्य भूमि की स्थिति को देखा।
0 Comments