सागर। पुलिस द्वारा साइबर तकनीक एवं टीम के अथक प्रयासों से गुम हुए 112 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए रिकवर किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹16 लाख 50 हजार है बरामद मोबाइलों में iPhone सहित विभिन्न कंपनियों के महंगे एवं बेशकीमती स्मार्टफोन शामिल हैं यह उल्लेखनीय सफलता पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सागर पुलिस की साइबर टीम द्वारा लगातार किए जा रहे तकनीकी एवं मैदानी प्रयासों का परिणाम है सागर पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी संसाधनों एवं आधुनिक साइबर तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए ऐसे मोबाइल फोन भी ट्रेस कर रिकवर किए जो सागर जिले के अलावा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा मध्यप्रदेश के बाहर के राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे मोबाइल फोन की तकनीकी जानकारी का विश्लेषण, IMEI नंबर एवं अन्य उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार ट्रेसिंग तथा संबंधित स्थानों पर पुलिस टीमों के साथ समन्वय कर मोबाइल फोन रिकवर किए गए मोबाइल रिकवरी की इस कार्रवाई में साइबर टीम के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला एवं आरक्षक हेमेंद्र सिंह सहित सागर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
साइबर टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं फील्ड स्तर पर पुलिस टीमों के साथ समन्वय कर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से बरामद कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाया गया।
0 Comments