सागर।जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है इसी क्रम में थाना राहतगढ़ पुलिस ने लोहे के सरिया चोरी के एक मामले में एफआईआर दर्ज होने के महज 23 घंटे के भीतर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 06.83 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है दिनांक 07.08.2026 को माधव इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के लायजनिंग कर्मचारी ब्रजकिशोर तिवारी द्वारा थाना राहतगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि राहतगढ़-बेरखेड़ी रोड स्थित कंपनी के स्टील यार्ड में रखा लगभग 05 टन लोहे का सरिया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रुपये है अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिया गया है रिपोर्ट पर थाना राहतगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राहतगढ़ निरीक्षक मुकेश सिंह ठाकुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई राहतगढ़ पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पतारसी प्रारंभ की गई पुलिस टीम की तत्परता तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार की गई कार्रवाई केपरिणामस्वरूप घटना की सूचना/एफआईआर के मात्र 23 घंटे के भीतर मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के माल की बरामदगी की गई गिरफ्तार आरोपी बंटी सिंह सरदार (सिकलागर) पिता रामसिंग, उम्र 37 वर्ष शनि सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (सिकलागर) पिता बलजीत सिंह, उम्र 33 वर्ष दोनों निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली, हाल निवासी वार्ड क्रमांक 13, राहतगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 03 टन लोहे का सरिया कीमत करीब ₹1,83,000/-घटना में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली i10 कार कीमत करीब ₹5,00,000/-
कुल बरामद मशरूका लगभग ₹6,83,000/- पुलिस द्वारा बरामदगी की कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है प्रकरण में बंटी सिंह सरदार एवं शनि सिंह उर्फ सन्नी सिंह की गिरफ्तारी एवं महत्वपूर्ण बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों अब्बास मुसलमान, राहुल, अमर सिंह, ड्रायवर सतीश एवं रोहित सिंह की तलाश एवं पतारसी हेतु पुलिस टीमों को रवाना किया गया है प्रकरण में विवेचना जारी है तथा चोरी किए गए शेष सरिया एवं घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments