सागर।मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता,साहस,टीम भावना और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हो रही थी इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास एक मालवाहक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक के बीच बंद हो गया ट्रक पूरी तरह माल से लदा हुआ था और उसी समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने की स्थिति बन रही थी स्थिति की गंभीरता को भांपते ही QRF जवानों ने एक पल भी गंवाए बिना तत्काल मोर्चा संभाला चालक की परेशानी को समझते हुए जवानों ने ट्रक को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया भारी-भरकम और माल से लदे ट्रक को हटाना आसान नहीं था लेकिन जवानों ने एकजुट होकर पूरी ताकत लगाई और ट्रक को धक्का देना शुरू किया जवानों के सामूहिक प्रयास और त्वरित कार्रवाई से ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित दूरी तक पहुंचा दिया गया ट्रेन के आने से पहले ट्रैक को सुरक्षित कर लिया गया,जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
घटना के बाद ट्रक चालक ने QRF जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया अचानक आई इस विपरीत परिस्थिति में बिना किसी औपचारिकता के मदद के लिए आगे आए जवानों की संवेदनशीलता से चालक भावुक हो गया जवानों ने उसे ढांढस बंधाते हुए सुरक्षित रहने की बात कही मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर QRF जवानों की यह त्वरित कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस की उस सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है, जिसमें कर्तव्य साहस और मानवता सर्वोपरि है QRF जवानों द्वारा दिखाई गई असाधारण तत्परता, साहस, एकजुटता एवं मानवीय संवेदनशीलता की पुलिस अधीक्षक/सेनानी 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर अनुराग सुजानिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस के साथ की गई कार्रवाई पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना को प्रदर्शित करती है समय पर लिया गया एक सही निर्णय, एकजुट होकर किया गया प्रयास और मानव जीवन के प्रति संवेदनशीलता इसी ने आज एक बड़ी दुर्घटना को होने से रोक दिया।
0 Comments