घर में घुसकर महिला से मारपीट मंगलसूत्र छीना 6 बच्चों के साथ कलेक्टर जनसुनवाई में की शिकायत

सागर।शाहगढ़ थाना के ग्राम सादपुरा निवासी संध्या पति गोविन्द अहिरवार ने ग्राम महुआखेड़ा के दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग की है शिकायत में संध्या ने बताया कि 29 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने पति और 6 बच्चों के साथ घर पर थी तभी आरोपी भज्जू यादव पिता सरमन यादव उम्र लगभग 30 वर्ष शराब के नशे में अपने दोस्त टिन्नू यादव और 3 अन्य साथियों के साथ घर पहुंचा आरोपियों ने घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और गाली गलौज करते हुए पति के साथ मारपीट शुरू कर दी इस दौरान भज्जू यादव ने संध्या के साथ बदसलूकी और गले से मंगलसूत्र छीन लिया संध्या का आरोप है कि भज्जू यादव गांव में अवैध शराब बेचता है और दबंगई करता है गांव वाले उसके डर से कुछ नहीं बोलते घटना के बाद जब पीड़िता ने हीरापुर चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने उसकी बात न लिखकर अपने हिसाब से आवेदन बनवाकर हस्ताक्षर करा लिए इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई वहीं 31 जुलाई को भज्जू यादव ने फोन कर धमकी दी कि अगर पुलिस में रिपोर्ट की तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर खेत में गाड़ देंगे पीड़िता का कहना है कि आरोपियों के भय से वह परिवार सहित गांव छोड़कर भटक रही है फिलहाल पीड़िता ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments