लाखा बंजारा झील किनारें नजर बाग पार्क में इश्क लड़ाते युवक युवती का वीडियो वायरल खुले आम करते रहे रोमांस

सागर।शहर के लाखा बंजारा झील किनारे इश्क लड़ाते एक युवक और युवती का वीडियो सोमवार देर शाम  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो में दोनों राहगीरों की मौजूदगी के बीच एक-दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं जिससे वहां मौजूद कई लोग असहज दिखाई दिए बता दे कि यह रोमांटिक वीडियो किले के पास स्थित नजर बाग का है जहां पाथवे के किनारे खड़े होकर खुले आम यह कपल इश्क लड़ा रहा है वायरल वीडियो में युवक और युवती एक-दूसरे के गले में हाथ डाले खड़े हैं और किस करते दिखाई दे रहे हैं यह सब खुले सार्वजनिक स्थान पर हो रहा था जहां हर समय बड़ी संख्या में लोग टहलने और घूमने आते हैं वीडियो में पास की बेंच पर बैठे दो युवक भी नजर आते हैं जो सिर झुकाए बैठे हैं उनके हाव-भाव से ऐसा प्रतीत होता है कि वे इस स्थिति से असहज महसूस कर रहे हैं पाथवे से गुजर रहे कई अन्य राहगीरों ने भी इस पूरे घटनाक्रम को देखा कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान सभी लोगों के लिए होते हैं इसलिए वहां ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए जिससे अन्य लोगों को असहजता महसूस हो उनका मानना है कि व्यक्तिगत भावनाओं का सम्मान अपनी जगह है लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक मर्यादा और शालीनता का पालन भी उतना ही आवश्यक है यह वायरल वीडियो सोमवार की शाम का बताया जा रहा है वीडियो में भी तालाब के किनारे लगी लाइट की रोशनी बिखरी हुई है सावन की हरियाली है जहां पर यह कपल बेहद ही रोमांटिक नजर आ रहा है।

Post a Comment

0 Comments