मकरोनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ससुर ने अपनी बहू पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली

सागर।मकरोनिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपनी बहू पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामनरेश दीक्षित मकरोनिया के वार्ड क्रमांक सात राम लला वार्ड के गायत्री नगर में रहते हैं इनके साथ उनकी पत्नी और बहू भी रहती थी जबकि इनका बेटा बीएसएफ में तैनात है मंगलवार की सुबह उनकी बहू सविता दीक्षित ने मासूम बेटी को बुरी तरह से पीटा था जिस पर रामनरेश दीक्षित ने नाराजगी जताई रामनरेश दीक्षित के मुताबिक नातिन को पीटने पर बहू को डांटा था डांटना बहु इतना नागवार गुजरा की बहू ने उनसे  अभद्रता कर उन पर भी हमला कर दिया गुस्से में आग बबूला रामनरेश ने धारदार हथियार से बहू पर हमला कर दिया हमले के दौरान ससुर के हाथों में भी गंभीर चोटें हैं घटना की जानकारी लगते ही मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया की शुरुवाती जांच में ससुर ने बहु पर धारदार हथियार से हमला कर बहू की जान ली है घटना के पीछे पारिवारिक कलह होने की बात सामने आई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments