सागर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए थाना जीआरपी सागर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया थाना जीआरपी के स्टाफ ने बीडीएस और डॉग स्क्वाड टीम के साथ मिलकर रेल्वे स्टेशन पर चेकिंग की स्टेशन परिसर प्लेटफार्म, ट्रेनों और संदिग्ध सामान की बारीकी से जांच की गई चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की जांच की गई पुलिस ने यात्रियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत देने की अपील की चेकिंग अभियान के बाद जीआरपी और बीडीएस और डॉग स्क्वाड टीम ने देशभक्ति का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा निकाली हाथों में तिरंगा लेकर पुलिसकर्मी स्टेशन से होते हुए प्रांगण तक पहुंचे और "भारत माता की जय" के नारे लगाए जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त तक स्टेशन पर सुरक्षा और चेकिंग अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
0 Comments