गोपालगंज थाने के तिली में ऑटो ड्राइवर के घर से 3 करोड़ नगद बरामद

सागर।गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली गांव में रविवार को एक साधारण से मकान में करोड़ों रुपये बरामद होने से हड़कंप मच गया पुलिस को यहां बैगों में भरे 3 करोड़ 2 लाख रुपये नगद मिले दरअसल पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के अनुसार तिली निवासी सौरभ अहिरवार द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट की गई थी सूचना पर गोपालगंज पुलिस ने उसके घर दबिश दी तलाशी में एक बंद अलमारी मिली परिजनों ने चाबी न होने की बात कही जिसके बाद पुलिस ने अलमारी खुलवाई जिसके बाद अलमारी के अंदर रखी पेटियों से भारी मात्रा में नगदी मिली नोट गिनने के लिए राजघाट के एक ज्वेलर्स से मशीन मंगवाई गई और करीब 3 घंटे तक गिनती चली प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि भोपाल निवासी रिश्तेदार रमेश अहिरवार यह पेटी रखकर गए थे सूत्रों के अनुसार रमेश पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड इंजीनियर हैं और वर्तमान में आरआरडीए में संविदा पर हैं यह रकम करीब एक साल से उनके पास रखी थी बता दें कि परिवार में दोनों भाई ऑटो और स्कूल वैन चलाकर जीवनयापन करते थे पिता के निधन के बाद मां रचनाबाई घरों में झाडू-बर्तन करती थीं अचानक रहन-सहन बदल गया पड़ोसियों को शक होने लगा अभी हाल में 40 लाख का प्लॉट भी खरीदा और मकान की साज-सज्जा पर खूब खर्च किया फिलहाल रात 8 बजे एसपी अनुराग सुजानिया और एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे राशि जब्त कर पुलिस और आयकर विभाग मामले की पड़ताल कर रही हैं और पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Post a Comment

0 Comments