जीआरपी सागर की बड़ी कार्रवाई 7 साल पुराने स्थाई वारंटी शानू खान नागपुर से गिरफ्तार भेजा गया जेल

सागर।पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी विजय कुमार गौठारिया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्थाई वारंटी तामील अभियान के तहत जीआरपी सागर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है दिनांक 16/08/2026 को थाना जीआरपी सागर की टीम ने प्रकरण क्रमांक 2212/19 अपराध क्रमांक 69/19 धारा 323, 294, 506, 34 आईपीसी के स्थाई वारंटी शानू खान पिता निषाद खान उम्र 35 वर्ष निवासी नया बाजार गाड़ी अड्डा दमोह को गिरफ्तार किया जानकारी के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और लगातार नागपुर में छिपकर रह रहा था मुखबिर की सूचना पर जीआरपी टीम ने दबिश देकर वारंटी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे केंद्रीय जेल सागर दाखिल कर दिया गया है इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी एच एल चौधरी एएसआई शेख जुम्मन और आरक्षक धीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही
जीआरपी ने बताया कि स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments