सागर। विचार समिति ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विचार मोहल्ला विकास योजना से जुड़े परिवारों के बीच 501 स्थानों पर झंडावंदन किया समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति सदस्यों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया इस दौरान एकनाथ अनुशिक्षण संस्था के सदस्य एवं विद्यार्थी आदिनाथ परिवार के सदस्य और विचार समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे
समिति की सचिव आकांक्षा मलैया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता,अखंडता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही राष्ट्र मजबूत बनता है समिति की कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अरिहंत ने बताया कि ग्राम मनेसिया स्थित विचार संस्कार विद्यालय में सरपंच सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन किया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समिति से जुड़े सदस्यों ने सहभागिता की विचार सहायक सत्येंद्र जैन द्वारा अभिनव वाटिका में भी कॉलोनी के लोगों द्वारा ध्वजारोहण किया गया और 50 बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके अलावा स्वदेशी वस्तु भंडार में महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष शकुंतला जैन ने झंडा वंदन किया।
0 Comments