जीआरपी सागर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस किया गया झंडा वंदन

सागर।देश की आजादी के 80वें पर्व को रेलवे स्टेशन थाना जीआरपी सागर में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना परिसर में थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने ध्वजारोहण किया इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी इस दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक, आरक्षक और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा झंडा वंदन के बाद थाना प्रभारी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए जीआरपी हमेशा तत्पर है उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा करने का संकल्प दिलाया कार्यक्रम के अंत में मिठाइयां वितरित की गईं थाना परिसर को तिरंगे और फूलों से सजाया गया था "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Post a Comment

0 Comments