सागर। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला,तालचिरी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत थे कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजपूत ने विद्यालय की छात्राओं के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया भोजन ग्रहण करने से पूर्व सभी विद्यार्थियों ने पूरे विधि-विधान के साथ भोजन मंत्र का उच्चारण किया जिसके बाद मंत्री राजपूत ने भी बच्चों के साथ सहभोज में भाग लिया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला मध्यान भोजन से पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह ने शाला परिसर में कदम के पौधे का पौधरोपण किया इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण को आवश्यक बताया उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने के माध्यम से समाज में समानता, सहभागिता और सामूहिकता का एक प्रेरणादायी संदेश दिया इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया,जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, सागर एसडीएम रोहित वर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र द्विवेदी, जैसीनगर एसडीएम नवीन सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, सुश्री मोना दांगी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे।
0 Comments