80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

सागर। 15 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण पद्माकर नगर मकरोनिया स्थित कार्यालय में राष्ट्रगान के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष  भूपेंद्र सिंह मोहासा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया इस अवसर पर उन्होंने संविधान,लोकतंत्र तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के प्रति कांग्रेस की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए  भूपेंद्र सिंह मोहासा ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले करोड़ों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग संघर्ष और बलिदान से मिली है कांग्रेस की विचारधारा हमें लोकतंत्र, संविधान, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मूल्यों के साथ देश के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देती है
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम स्थल को भाजपा नेताओं द्वारा गंगाजल से धोने अथवा हवन कर ‘शुद्ध’ करने के कथित कृत्य की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि यह केवल खड़गे जी का अपमान नहीं है बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज तथा देश के करोड़ों आम नागरिकों का अपमान है उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संकल्प लिया कि संविधान की रक्षा लोकतंत्र की मजबूती, युवाओं के रोजगार, बच्चों की शिक्षा,किसानों के अधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा कार्यक्रम में ध्वजा रक्षक के रूप में मनोज पवार ने भूमिका अदा की कार्यक्रम का संचालन सेवादल के मुख्य संगठक एड बी डी पटेल ने किया,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन ब्लॉक कांग्रेस मकरोनिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी ने किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया, प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी वरिष्ठ नेता राकेश राय,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, जतिन चौकसे,जिला महासचिव प्रशांत समैया महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिंह,डॉ. हेमंत लारिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा कमल चौधरी, नीलोफर चमन अंसारी पार्षद, रोशनी वसीम खान पार्षद,शैलेंद्र तोमर, जिला सचिव प्रियंका पांडे आनंद तोमर, मनोज राय जिला महासचिव अवधेश तोमर, इंद्रभूषण तिवारी, पार्षद संगीता अहिरवार, दीपक सिंघई, एड धन सिंह अहिरवार,अशोक कुशवाहा, गुड्डू रैकवार, हीरालाल चौधरी, विनीत जैन ताले वाले, संजय रोहिदास, वसीमखान,पीयूष अवस्थी,अजय बमदेले मदन सेन दिलीप जाटव,प्रेम नारायण अहिरवार,दुर्गेश अहिरवार एड कमलेश नायक,जय पाराशर,सुनील चौधरी राहुल अहिरवार, रोहित कुर्मी, गुलाब रानी अहिरवार, सुभाष अहिरवार,रजनीश अहिरवार, प्रदीप पांडे, अनिल अहिरवार, आशीष मकरोनिया, वीरेंद्र पटेल दिनेश पटेल, सचिन रोहित, हरि दयाल पटेल मुकेश पटेल एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
ध्वजारोहण के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्यो का सूत की माला एवं श्रीफल पहनाकर स्वागत किया तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

Post a Comment

0 Comments