सागर। भाग्योदय ट्रस्ट हॉस्पिटल और डॉ. सर्वेश जैन के बीच चल रहे भुगतान विवाद ने रविवार को एक नया और दिलचस्प मोड़ ले लिया डॉ. सर्वेश जैन ने यूनाइटेड मेडिकल फोरम के बैनर तले भाग्योदय हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के सामने भैंस की तस्वीर के सामने बीन बजाकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया रविवार सुबह करीब 10 बजे यूनाइटेड मेडिकल फोरम के सदस्य एवं समर्थक भाग्योदय हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के सामने एकत्र हुए इस दौरान डॉ. जैन ने भैंस के आगे बीन बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह भैंस के आगे बीन बजाने से कोई फर्क नहीं पड़ता,उसी तरह भाग्योदय ट्रस्ट भी उनकी मांगों और सवालों पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है डॉ.जैन ने कहा कि 37 हजार रुपये के भुगतान की अपनी मांग को अब वे समाप्त कर रहे हैं, लेकिन उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि दान की राशि की छोटी-छोटी रसीदें काटकर कथित रूप से पैसे के मूल स्रोत को छिपाने तथा ट्रस्ट की राशि के निजी उपयोग से जुड़े आरोपों की जांच संबंधित जांच एजेंसियों द्वारा की जानी चाहिए डॉ. जैन ने कहा कि यदि भाग्योदय ट्रस्ट चाहे तो वह 37 हजार रुपये अपने पास रख सकता है और आवश्यकता पड़ने पर वे अलग से भी 37 हजार रुपये दान करने के लिए तैयार हैं उनका कहना है कि उनका उद्देश्य व्यक्तिगत भुगतान प्राप्त करना नहीं, बल्कि ट्रस्ट के कार्यकलापों में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है विरोध प्रदर्शन के दौरान नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव मुखराया,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक एवं मेडिकल टीचर्स मौजूद रहे इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश जारोलिया,ऋषभ दुबे एवं सोनू चुटीले अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए यूनाइटेड मेडिकल फोरम ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित आरोपों और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर जांच एवं पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
0 Comments