सागर।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बमोरी बीका इलाके में पेड़ के नीचे 20 साल पुराने बम मिलने से हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम बमोरी बीका के सरपंच ने सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर को सूचना दी थी कि गांव के पास एक पेड़ के नीचे बम जैसी 5 वस्तुएं पड़ी हैं सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आर्मी यूनिट को सूचना दी गई आर्मी की डिस्पोजल एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की गई तो वह बम की कैप निकली जिसमें कुल 5 कैप मिले थे आर्मी टीम के अनुसार 4 बम पहले से ही डिफ्यूज थे एक पीस संदिग्ध था जिसमें विस्फोटक होने की आशंका थी आर्मी टीम के अनुसार यह सभी बम करीब 20 साल पुराने थे जिन्हें सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया गया है वहीं थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि यह इलाका फायरिंग रेंज के पास है फायरिंग के दौरान बचा हुआ अवशेष इस तरह मिल जाता है पिछले डेढ़ महीने पहले भी इस तरह का पुराना एम्युनिशन मिला था यह नया एम्युनिशन नहीं है सामान्य रूप से इनमें विस्फोट की संभावना नहीं होती है क्योंकि इनका मैकेनिज्म काफी सुरक्षित होता है और हाई एक्सप्लोसिव विशेष रूप से ऑपरेट होने पर ही ब्लास्ट होता है फिलहाल बचे हुए बम को डिफ्यूज़ किया गया है तो वही क्षेत्र के लोगो ने राहत की सांस ली।
0 Comments