जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न

सागर।मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत जैसीनगर में खंड स्तरीय जन विश्वास शिविर का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी सहित समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत जैसीनगर में आयोजित खंड स्तरीय शिविर लोक-कल्याणकारी प्रशासन का एक अनुकरणीय उदाहरण बना इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि, आज पूरा शासन तंत्र आपके द्वार पर उपस्थित है हमारी सरकार केवल दफ्तरों से नहीं, बल्कि आपके गांव की चौपाल से चलती है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा स्पष्ट है कि प्रदेश के हर नागरिक की छोटी से छोटी समस्या का निराकरण उसी के स्थानीय परिवेश में हो, ताकि उसे जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें मंत्री राजपूत ने  सरकार की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए कहा आज जो प्रशासन आप देख रहे हैं, वह आपके घर आया है इसका उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही नहीं, बल्कि आपके और शासन के बीच की दूरियों को खत्म करना भी है यह शिविर श्रृंखला केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि जनवरी 2027 तक चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें हर शुक्रवार को आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि जनहितैषी योजनाओं में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है आयुष्मान कार्ड, संबल योजना और पीएम आवास जैसी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए मैं चाहता हूं कि आप शासन की इन सुविधाओं को अपना अधिकार समझें और इनका पूरा लाभ लें क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए मंत्री  राजपूत ने कहा कि जैसीनगर अस्पताल को 20 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया जाएगा साथ ही, उन्होंने  शासकीय कॉलेज एवं सांदीपनि विद्यालय के माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिक्षा को सुदृढ़ होने  की बात भी कही उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि आज हमें रासायनिक खादों के उस जहर से बचना होगा जो हमारी धरती को बंजर बना रहा है देशी पद्धति और प्राकृतिक खेती ही भविष्य है, क्योंकि यही शुद्धता और समृद्धि का एकमात्र मार्ग है उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में आने वाला हर व्यक्ति एक आशा लेकर आता है, और उस आशा को पूरा करना ही शासन की सबसे बड़ी उपलब्धि है कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से लंबित आवेदनों और शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त नामांतरण, सीमांकन, कब्जा, पीएम आवास, बिजली बिल, पेयजल, राशन एवं मरम्मत से जुड़ी सभी शिकायतों का अनिवार्य रूप से 7 दिनों के भीतर निराकरण किया जाए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव संवेदनशील रहा है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से जनता की वैधानिक और न्यायसंगत मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है एसपी सुजानिया ने बताया कि डायल 112 के आंकड़ों के आधार पर देखने में आया है कि घरेलू हिंसा और महिलाओं पर होने वाले अपराधों में वृद्धि हुई है जिसके लिए डायल 112 पर फोन आते हैं एक ओर जहां पुलिस आपकी हर समस्या के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर है वहीं दूसरी ओर यह भी आवश्यक कहना है कि हम जिस सामाजिक व्यवस्था में रहते हैं वहां इस प्रकार के मामलों का बढ़ना और रोजमर्रा के जीवन में ऐसे प्रकरणों का सामने आना अच्छा संकेत नहीं है हमें न केवल ऐसे मामलों पर रोक लगाने चाहिए बल्कि कई ऐसे मामले अपने समाज,अपने परिवार के स्तर पर ही सुलझाने चाहिए जिनमें पुलिस का ज्यादा कोई कार्य नहीं रहता उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाया जा रहा है, ताकि समाज इतना मजबूत हो सके कि पुलिस की आवश्यकता कम से कम पड़े शिविर में कृषि संवाद के दौरान स्थानीय किसान देवेंद्र पांडे ने भी अपने विचार रखे और "जीवे जीव आधार" के सिद्धांत को अपनाते हुए प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी रासायनिक खाद के अपनी उपज को बढ़ाया और उसे पूर्ण रूप से प्राकृतिक रखा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने आमजन से सीधा संवाद कर दर्जनों समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया और शेष प्रकरणों को समय सीमा में हल करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments