सागर।शहर के व्यस्ततम बाजार कटरा नमक मंडी में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया करंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई
मृतक की पहचान विजय जैन पिता हुकूम चंद जैन निवासी चमेली चौक मोतीनगर के रूप में हुई है
जानकारी के अनुसार नमक मंडी क्षेत्र में राखी पर्व को लेकर अस्थाई दुकानें लगी हुई हैं बताया जा रहा है कि दुकानों में लगे बिजली के तारों में करंट फैल गया था दोपहर के समय विजय जैन दुकान में कुछ काम कर रहे थे तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अस्थाई दुकानों में बिजली के तार खुले और अव्यवस्थित लगे हैं जिसके कारण हादसा हुआ घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
0 Comments