महाविद्यालय में प्रवेश सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु अंतिम अवसर 14 सितम्बर तक

सागर।अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) नई दिल्ली द्वारा जारी रिवाइज्ड एकेडमिक कलैंडर दिनांक 13 अगस्त 2026 के परिपालन में प्रवेश हेतु विशेष अवसर प्रदान किया गया है बी टेक प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु सितम्बर माह में दिनांक 2,5,8,10,12 एवं 14 को कॉलेज लेवल काउंसलिंग कर रिक्त सीटों पर प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी स्टूडेंट्स को डी टी ई एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जेईई बारहवीं बेस पर सीएलसी का रजिस्ट्रेशन कराया जाना आवश्यक है इस महाविद्यालय में संचालित सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में 03 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 11 मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 23 सीट्स रिक्त हैं उल्लेखनीय रहे इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन ब्रांच में सीटें रिक्त नहीं हैं वहीं लेटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन ब्रांच में 06, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 01, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 02 एवं इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच में 01 सीट रिक्त हैं प्रवेश से इच्छुक छात्र छात्राएँ महाविद्यालय के हेल्प सेन्टर मोबाइल फोन सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments