सागर।जैसीनगर थाना क्षेत्र की एक 34 वर्षीय महिला ने जनपद पंचायत जैसीनगर में पदस्थ एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण धमकाने और मानसिक प्रताड़ना करने के गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार जनसुनवाई में शिकायत की है जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की पहचान करीब चार वर्ष पहले जनपद पंचायत जैसीनगर में पदस्थ एक कर्मचारी से हुई थी महिला का आरोप है कि कर्मचारी ने मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू की और उसका काम कराने का भरोसा दिलाया इस बीच महिला और कर्मचारी के बीच बात होने लगी इसके बाद जुलाई 2022 में सागर में किराए का मकान दिलाया गया महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है इसके बाद भी कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे हथियार दिखाकर डराया धमकाया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई महिला ने बताया कि आरोपी कर्मचारी ने उसका गर्भपात भी कराया महिला के मुताबिक मई 2026 में भी उसके साथ जबरदस्ती की गई और शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी कर्मचारी ने शादी से इनकार कर दिया महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय समझौते का दबाव बनाया और दिए गए कई साक्ष्यों को जांच में शामिल नहीं किया आवेदन में बीएनएस की धारा 69 और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए गए हैं महिला ने कलेक्टर से घटनास्थलों दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों का निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0 Comments