सागर। मध्यप्रदेश के शासकीय एवं मान्यता प्राप्त नर्सिंग महाविद्यालयों के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं जल्द आयोजित कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय के मुख्य पीठ सहित जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है छात्रों का कहना है कि चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम का शुभारंभ वर्ष 2020 में हुआ था नियमानुसार पाठ्यक्रम वर्ष 2024 में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन वर्ष 2026 में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है छात्रों के मुताबिक तृतीय वर्ष के परिणाम लंबित हैं जबकि अंतिम वर्ष की परीक्षा भी समय पर आयोजित नहीं हो सकी है ज्ञापन में कहा गया है कि परीक्षा में देरी के कारण प्रदेशभर के नर्सिंग छात्र मानसिक तनाव और अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं छात्रों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि लंबित परीक्षाएं और परिणाम जल्द जारी कराए जाएं ताकि उनका शैक्षणिक सत्र और भविष्य प्रभावित न हो।
0 Comments