जिला युवा कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न वोट चोरी चंदा चोरी आदि को लेकर जिला एवं विधानसभा स्तर पर होगा चरणबद्ध आंदोलन

सागर।जिला युवा कांग्रेस की मासिक बैठक जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय मकरोनिया में जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी जिला ग्रामीण कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक गौर,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस के महामंत्री अशरफ खान,मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे की मुख्य उपस्थिति तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक की शुरुआतमें विधानसभा वार संगठनात्मक गतिविधियों की वन-टू-वन समीक्षा की गई इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा संगठन में अनुशासनहीनता करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किये जाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया साथ ही जिला एवं विधान सभा ब्लॉक कमेटियों के विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये बैठक के सात सूत्रीय एजेंडे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आवश्यक सुझाव लिये गये चर्चा के उपरांत निर्णय लिया गया कि नियोजित तरीके से मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी एवं कथित वोट चोरी,श्री राम मंदिर निर्माण के चंदा-चढ़ावा चोरी,जिलें के नगरीय निकायों एवं विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराध,लगातार बढ़ती महंगाई, अवैध शराब,जुआ-सट्टा सहित विभिन्न जन समस्याओं तथा युवा,किसान एवं आमजनों की बुनियादी समस्याओं को लेकर जिला एवं विधानसभा स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा बैठक में तय किया गया कि चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत नरयावली विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी तथा इसके बाद जिले की अन्य विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक गौर,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस के महामंत्री अशरफ खान,मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,सागर साहू,रोहित कुर्मी, नितिन बाजपेई सहित अन्य युवा कांग्रेसजनों ने बैठक के एजेंडे पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये बैठक का संचालन जिला कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी मनोज पवार ने किया अंत में आभार इंजी. सत्यम सिंह चौधरी ने व्यक्त किया बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद पंथी,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष साहित्य पांडे राहुल कुशवाहा,समीर मकरानी,राजू चौधरी मंजला साहिल खटीक, पवन जाटव,सुदीप पटेरिया,देवराज तिवारी अजीत सिंह,अब्दुल समी,कल्याण अहिरवार सिद्धार्थ तिवारी,मुबीन,मंसूरी,भूपेंद्र कुशवाहा,अजय बमदेले जसवंत चौधरी आदि युवा कांग्रेसजन मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments