सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ फायर कर भय का माहौल बनाने वाला आरोपी कैंट पुलिस की गिरफ्त में

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन
थाना कैंट पुलिस को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक युवक द्वारा देशी कट्टा के साथ फोटो एवं वीडियो साझा कर लोगों में भय का माहौल उत्पन्न करने तथा फायरिंग करने की जानकारी प्राप्त हुई प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कैंट पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर उपलब्ध फोटो एवं वीडियो का परीक्षण कर युवक की पहचान शुभम पटेल पिता डालचंद्र पटेल, निवासी चंद्रशेखर वार्ड सागर के रूप में की गई पहचान स्थापित होने के पश्चात थाना कैंट पुलिस द्वारा उसकी तलाश कर कजलीवन मैदान के पास, थाना कैंट क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध थाना कैंट में धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है सागर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के प्रदर्शन,आपत्तिजनक पोस्ट,अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है इसी सतर्क निगरानी के परिणामस्वरूप आरोपी की पहचान कर उसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया सागर पुलिस स्पष्ट करती है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने अथवा आपराधिक छवि बनाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी थाना कैंट पुलिस द्वारा एक ही सप्ताह में दूसरी महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे सहायक उप निरीक्षक माधव, प्रधान आरक्षक खूबसिंह आरक्षक प्रदीप शर्मा, आशीष यादव, सृजन तिवारी, भानु एवं थाना कैंट पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments