सागर।थाना कैंट क्षेत्र के कगदयाउ घाटी पर सोमवार रात एक सवारी ऑटो अनियंत्रिति होकर पलट गया जिसमें सवार 4 यात्री घायल हो गए दरअसल मामला घाटी का है जब एक ऑटो तेज़ रफ्तार में घाटी उतर रहा था उसी समय ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गया ऑटो में बैठी 4 सवारी राम कृष्ण यादव, चिटिया यादव, बलिराम यादव और संतोष यादव निवासी शाहगढ़ गंभीर घायल हो गए जानकारी के अनुसार चारों मथुरा वृंदावन के लिए निकले थे और रात में रेल्वे स्टेशन जा रहे थे लेकिन अचानक बीच सड़क पर हादसा हो गया फिलहाल राहगीरो ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी पुलिस ने तत्काल चारों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई है।
0 Comments