सागर। थाना जीआरपी सागर पुलिस को मोबाइल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 56 हजार 479 रुपए कीमत के 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं यह पूरी कार्रवाई दिनांक 30/08/2026 को पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी के मार्गदर्शन में अपराधों की बरामदगी अभियान के तहत की गई पहला मामला अपराध क्रमांक 83/26 धारा 305 (सी) में आरोपी सत्येंद्र सिंह पिता रूप सिंह निवासी सागर को गिरफ्तार किया गया आरोपी से ओप्पो कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए है दूसरा मामला अपराध क्रमांक 102/26 धारा 305 (सी) में आरोपी घनश्याम यादव पिता शंकर निवासी खुरई को पकड़ा गया इसके पास से वनप्लस कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी कीमत 19,479 रुपए आंकी गई है तीसरा मामला अपराध क्रमांक 300/26 धारा 305 बीएनएस में आरोपी राहुल बिंद पिता नन्हे निवासी कटनी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से रियलमी कंपनी का 16 हजार रुपए कीमत का मोबाइल जप्त किया गया है
तीनों मामलों में कुल 56,479 रुपए का मशरूका साइबर सेल की तकनीकी मदद से बरामद किया गया है
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी एच.एल. चौधरी प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह, भानु सिंह, गोकर्ण मिश्रा आरक्षक अभिषेक, शिवकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
0 Comments