सागर।मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर में आपदा मित्र योजना के द्वितीय सत्र का शुभारंभ किया गया उपस्थित पंजीकृत प्रशिक्षुओं को निर्देशानुसार पुस्तिका डायरी, पेन एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 युवा आपदा मित्र वालेंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेनानी भूपेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय डॉ. अनिल तिवारी रहे प्रशिक्षण का संचालन अनिमेष राजपूत, कंपनी कमांडर, हवलदार अनुदेशक ममता ठाकुर एवं एसडीईआरएफ टीम तथा सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन राजेश मिश्रा द्वारा किया जा रहा है प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को आपदा, आपदा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की जानकारी दी गई इसके साथ ही जल आपदा, बाढ़, बाढ़ के कारण एवं प्रबंधन, आपदा मित्र के कर्तव्य तथा आपदा मित्र योजना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि आपदा मित्र वालेंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिससे वे आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।
0 Comments