जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सागर। रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे स्थायी वारंटी तामील अभियान के तहत थाना जीआरपी सागर को बड़ी सफलता मिली है दिनांक 31/08/2026 को पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया इसी अभियान के तहत थाना के अपराध क्रमांक 62/26 धारा 379 IPC, प्रकरण क्रमांक 6339/12 के स्थाई वारंटी रमेश उर्फ गुड्डू पिता देवी प्रसाद अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी ढिगसर मंडला, थाना देहात दमोह जिला दमोह को गिरफ्तार किया गया है आरोपी पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहा था और उसे हिसार, हरियाणा से तामील कर लाया गया है
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एच.एल. चौधरी, प्रधान आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक नरेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments