भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने सागर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने सागर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं प्रबुद्धजनों से संवाद किया उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा तुलसी विचार समूह स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की इसके उपरांत उन्होंने संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित किया प्रवास के दौरान अश्विनी परांजपे ने प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के अंतर्गत मीसाबंदी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णवीर सिंह ठाकुर से उनके निवास पहुंचकर भेंट की तथा उनका सम्मान किया इसके पश्चात उन्होंने सुभाष नगर वार्ड पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है जिसकी कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही हैं उन्होंने महिला मोर्चा की जिला मंडल एवं बूथ स्तर की इकाइयों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर बल देते हुए संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि तथा नियमित संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे ने भी संबोधित किया बैठक में पूर्व विधायक सुधा जैन, महापौर संगीता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया,प्रदेश महामंत्री ज्योति सिंह राजपूत प्रदेश मीडिया प्रभारी स्मृति जैन एवं इंदु चौधरी मंचासीन रहीं प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति निरंतर प्रवास, संवाद और संगठनात्मक सक्रियता पर आधारित है प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखें तथा संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी ढंग से समाज के बीच पहुंचाएं उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए नियमित बैठकें, संपर्क अभियान एवं समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं को संगठन से जोड़ने के प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए अश्विनी परांजपे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत,जनधन योजना,स्वच्छ भारत अभियान एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है आज महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी महिला सशक्तिकरण युवाओं के विकास, किसान कल्याण एवं गरीब हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य कर रही है लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का आह्वान किया जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के सागर आगमन पर जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments