सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले बरियाघाट की गली में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने दिनदहाड़े चाकू और डंडों से मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग गए मारपीट में घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके सगेभतीजे हैं जिनसे उनका पुस्तेनी जायजाद को लेकर लंबे से विवाद चल रहा है वहीं घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है पुलिस ने बताया कि सोमवार को प्रेमनारायण यादव निवासी पुरव्याऊ टोरी अपने दो पहिया वाहन से बाजार की ओर जा रहे थे तभी बरियाघाट वार्ड की गली में कुछ लोगों ने अचानक प्रेमनारायण पर हमला कर दिया डंडों से मारपीट करते हुए उनको चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए रहवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आती देख आरोपी भाग गए पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और इस दौरान कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा है मकान के पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट घटना में प्रेमनारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों और परिचितों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पुलिस ने घायल प्रेमनारायण यादव के बयान लिए घायल प्रेमनारायण ने बताया कि हमारा पारिवारिक विवाद चल रहा है मकान संबंधी इसी बात को लेकर केशव, रोहित व अन्य ने रास्ते में रोककर चाकू और डंडों से मारपीट की है मामले में पुलिस घायल की शिकायत के बाद मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है।
0 Comments