ब्लड कैंसर के इलाज में नई तकनीकों पर आईएमए सागर का वैज्ञानिक मंथन

सागर।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए शाखा द्वारा ब्लड कैंसर बोन मैरो ट्रांसप्लांट प्रिसीजन मेडिसिन एवं रक्ताधान सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद सराफ एवं डॉ. विश्वास सप्रे रहे प्रथम वैज्ञानिक सत्र में प्रसिद्ध हीमैटोलॉजिस्ट डॉ. सचिन बंसल ने “Basics of Bone Marrow Transplant” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट रक्त कैंसर एप्लास्टिक एनीमिया तथा अन्य गंभीर रक्त एवं प्रतिरक्षा संबंधी रोगों के उपचार की एक उन्नत एवं प्रभावी पद्धति है उन्होंने ऑटोलॉगस एवं एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया, उपयुक्त मरीज चयन तथा उपचार की 

सफलता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. हर्ष मिश्रा एवं डॉ. नीरज जैन ने कीद्वितीय सत्र में डॉ. सैकत दत्ता ने “Precision Medicine in Hematology” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि आधुनिक आणविक परीक्षण एवं जीन प्रोफाइलिंग की सहायता से प्रत्येक मरीज के लिए उसकी आनुवंशिक विशेषताओं के अनुरूप लक्षित उपचार का चयन किया जा सकता है उन्होंने कहा कि प्रिसीजन मेडिसिन के माध्यम से उपचार अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं व्यक्तिगत बन रहा है जिससे रोग नियंत्रण और मरीजों की जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. ऋषभ जैन ने कीतृतीय सत्र में डॉ. अमर गंगवानी ने “Haemovigilance 2026: From Bedside to Database” विषय पर व्याख्यान देते हुए सुरक्षित रक्ताधान, प्रतिकूल रक्ताधान प्रतिक्रियाओं की समय पर पहचान, रिपोर्टिंग एवं रोकथाम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा कि हीमोविजिलेंस प्रणाली में सक्रिय भागीदारी से रक्ताधान संबंधी जटिलताओं को कम कर मरीजों की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है इस सत्र की अध्यक्षता डॉ.आर.के.बिंदुआ ने की आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने कहा कि ऐसे केस-आधारित एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञान और क्लिनिकल दक्षता को निरंतर समृद्ध करते हैं, जिससे मरीजों को समय पर सटीक निदान एवं आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है सेमिनार में सागर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से संवाद किया तथा विभिन्न जटिल क्लिनिकल मामलों पर विचार-विमर्श किया कार्यक्रम का सफल संचालन आईएमए सागर के सचिव डॉ. रोशी जैन ने किया अंत में आईएमए सागर ने भविष्य में भी ऐसे उच्चस्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सकों के सतत् प्रशिक्षण एवं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

0 Comments