खड़ी बस में युवतियों से अश्लील हरकत वीडियो वायरल पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

सागर।जिले के देवरी बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में बैठी दो युवतियों के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक नीतीश गौंड निवासी देवरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना देवरी नगर के बस स्टैंड से जुड़ी है जहाँ अपने गंतव्य के लिए जाने खड़ी एक यात्री बस में एक युवक के द्वारा सीट पर बैठी 2 युवतियों के सामने जाकर अश्लील हरकत की गई घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी जांच शुरू की पुलिस अधिकारी कहना है कि अब तक बस में मौजूद किसी युवती या अन्य पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है शिकायत नहीं मिलने के कारण फिलहाल आरोपी के विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है एसडीओपी अरुण उइके ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है वीडियो किस ट्रेवल्स बस का है इसकी भी पुष्टि की जा रही है मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और बस में मौजूद महिलाओं एवं युवतियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई पीड़ित सामने आता है या शिकायत प्राप्त होती है तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो अब इलाके में जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments