मध्यप्रदेश के शुजालपुर अनुभाग की कालापीपल तहसील के खरदौनकलां में सुबह हृदयविदारक घटना सामने आई गांव से लगे एक खेत के कुएं में 13 हिरणों और एक कुत्ते के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई वन विभाग और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तथा सभी वन्यजीवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया बताया जा रहा है कि खेत के मालिक फसल पर कीटनाशक छिड़काव करने पहुंचे थे इसी दौरान नजर खेत स्थित कुएं में पड़ी जहां बड़ी संख्या में हिरण मृत दिखे उन्होंने तत्काल सरपंच को सूचना दी इसके बाद पुलिस के माध्यम से वन विभाग को अवगत कराया प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हिरणों का समूह किसी आवारा श्वान से बचने के लिए तेज गति से भाग रहा था इसी दौरान अंधाधुंध दौड़ते हुए सभी कुएं में गिर गए जिस कुत्ते से वे बचने का प्रयास कर रहे थे वह भी कुएं में गिर गया और उसकी भी मौत हो गई मृत हिरणों में चार नर एवं नौ मादा हैं ग्रामीणों के अनुसार कुएं पर सुरक्षा के लिए मुंडेर बनी हुई है लेकिन एक हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला आशंका है इसी स्थान से हिरण कुएं में गिरे।
0 Comments